Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बस की टक्कर से युवक की मौत:गिलौला-लक्ष्मणनगर मार्ग पर हादसा,...

श्रावस्ती में बस की टक्कर से युवक की मौत:गिलौला-लक्ष्मणनगर मार्ग पर हादसा, एक गंभीर घायल


श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र में गिलौला–लक्ष्मणनगर मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। यह घटना लेंगड़ी गुलर चौराहा से लगभग 200 मीटर आगे हुई। जानकारी के अनुसार, गिलौला क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी विवेक पांडेय (पुत्र संजय पांडेय) अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे विवेक पांडेय की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में दूसरा युवक मोहित पांडेय (पुत्र राधेश्याम पांडेय, उम्र लगभग 18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद बस चालक ने बाइक सवार को कई मीटर तक घसीटा। घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments