श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा में एक नाला कचरे से पूरी तरह जाम हो गया है। सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह नाला गिलौला ब्लॉक के सोनवा थाना क्षेत्र में स्थित है और गांव के लगभग आधे हिस्से का पानी इसी में आता है। कचरा जमा होने से जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही, नाले से उठने वाली दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों राजन, छोटू, राम कुमार और मुकेश ने बताया कि वे लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द सफाई की मांग की है। ग्राम प्रधान ने आश्वासन दिया है कि नाले की सफाई जल्द ही करवाई जाएगी।
श्रावस्ती के दिकौली में नाला जाम:कचरे से सड़क पर बह रहा पानी, दुर्गंध और मच्छर का प्रकोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












