श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के गुलवारिया गांव में गुरुवार को एक युवक करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, गुलवारिया निवासी 30 वर्षीय भूरे पासवान अपने घर पर टुल्लू पंप का प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक तेज करंट लग गया। करंट लगने से भूरे पासवान गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत घायल युवक को एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है।
इकौना में युवक को लगा करंट का झटका:टुल्लू पंप का प्लग लगाते समय हादसा, सीएचसी में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












