Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहन-जीजा के विवाद में युवक पिस्टल संग गिरफ्तार:SOG व नगर पुलिस ने...

बहन-जीजा के विवाद में युवक पिस्टल संग गिरफ्तार:SOG व नगर पुलिस ने साथी को भी दबोचा, अवैध हथियार बरामद

#बस्ती_न्यूज

थाना नगर पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो, लोहे की रॉड, तीन मोबाइल फोन और 1620 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को पीआरवी-5067 को सूचना मिली थी कि थाना नगर क्षेत्र के ग्राम विरऊपुर में पति-पत्नी के विवाद को लेकर मारपीट हो रही है और दो युवक हथियार लेकर पहुंचे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से राहुल उर्फ शुभम पुत्र रामकरन निवासी जलेबीगंज, थाना पैकोलिया को पकड़ लिया। आरोप है कि राहुल ने अपने जीजा सरवन विश्वकर्मा पर पिस्टल तानकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसके दोस्त ऋषभ सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह निवासी लबड़ापुर, थाना कप्तानगंज ने उसे पिस्टल उपलब्ध कराई थी। इसके बाद 3 जून को राहुल की निशानदेही पर पुलिस ने खुटहन के पास से ऋषभ सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। ऋषभ के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध कट्टा, एक जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, तीन मोबाइल फोन और 1620 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने राहुल उर्फ शुभम के विरुद्ध मुकदमा संख्या 150/2026 में धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वहीं ऋषभ सिंह के खिलाफ धारा 61(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, SOG प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर राम, आरक्षी विकास वर्मा, हिमांशु, SOG आरक्षी इरशाद खान, विजय यादव, चन्दन कुमार तथा मुख्य आरक्षी सत्येन्द्र सिंह शामिल रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments