Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में युवक पर जानलेवा हमला:लोहे के पंच और धारदार हथियार से...

महराजगंज में युवक पर जानलेवा हमला:लोहे के पंच और धारदार हथियार से पीटा, पुलिया के नीचे घायल छोड़कर भागे हमलावर


सदर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। मुजहना खुर्द निवासी रोहित पासवान का आरोप है कि 18 अगस्त की रात उसे रास्ते में रोककर चार लोगों ने पहले जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे के पंच और धारदार हथियार से उसके सिर, आंख, चेहरे, जबड़े और दोनों बाहों पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित को हमलावर मोटरसाइकिल समेत बासपार-खेमपिपरा मार्ग पर एक बागीचे के पास पुलिया के नीचे छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। दोस्त की दुकान पर जा रहा था युवक, पुल पर घेर लिया रोहित के मुताबिक, 18 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह खेमपिपरा स्थित अपने दोस्त की दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान सवना ड्रेन पुल पर कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ विवाद शुरू किया गया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की गई। विरोध करते ही चार लोगों ने बोला हमला पीड़ित का आरोप है कि उसने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो चार लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे के पंच और धारदार हथियार का इस्तेमाल किया। हमले में उसके सिर, आंख, चेहरे, जबड़े और दोनों बाहों पर चोटें आईं। कुछ ही देर में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। मोटरसाइकिल समेत पुलिया के नीचे छोड़ गए रोहित ने बताया कि मारपीट के बाद आरोपी उसे और उसकी मोटरसाइकिल को बासपार-खेमपिपरा मार्ग पर स्थित एक बागीचे के पास ले गए। वहां उसे पुलिया के नीचे छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए। घायल हालत में रोहित काफी देर तक वहीं पड़ा रहा और मदद के लिए कराहता रहा। कराहने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे रोहित की कराहने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे पुलिया के नीचे से बाहर निकाला और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रोहित को उपचार के लिए महराजगंज जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार कराया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर रोहित ने घटना को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार रोहित दोबारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और घटना की शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसने मामले में आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने पीड़ित परिवार को मामले की गहन जांच कराने और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular