श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरगंज बाजार में एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बालक एक शादी समारोह में शामिल होने आया था, तभी तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उसे कुचल दिया। मृतक की पहचान बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र स्थित भक्तापुर निवासी सैफुल्ला पुत्र मुनीम अहमद के रूप में हुई है। सैफुल्ला अपने माता-पिता के साथ बीरगंज बाजार में मेराज अहमद के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। बताया गया कि समारोह के दौरान मासूम अचानक सड़क पर आ गया। इसी दौरान एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मल्हीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मल्हीपुर में 3 वर्षीय मासूम को एंबुलेंस ने कुचला:शादी समारोह में आया बालक, मौके पर हुई मौत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












