सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय परिसर में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय जनकल्याण व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को शिविर के दूसरे दिन विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बलराम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रजत चौरसिया और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) चंद्रभूषण तिवारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। सीडीओ बलराम सिंह ने बताया कि सरकार की ‘जी रामजी योजना’ से रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने जनपद से गुजरने वाले शामली एक्सप्रेस-वे के भूमि अधिग्रहण कार्य के शुरू होने की जानकारी देते हुए कहा कि यह सड़क पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली क्षेत्र को जोड़ेगी। उन्होंने सभी लोगों से सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। विधायक विनय वर्मा ने पशुपालन, खाद्य एवं रसद, ग्राम्य विकास, वन, लघु सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और उज्ज्वला योजना सहित केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का त्वरित पंजीकरण भी किया गया। विधायक ने महिलाओं के गोदभराई और बच्चों के अन्नप्राशन की रस्म भी पूरी कराई। उन्होंने ब्लॉक परिसर में जलाशय के किनारे पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर बीडीओ चंद्रभूषण तिवारी, सीडीपीओ रविंद्र यादव, सचिव राम सिंह, एडीओ पंचायत संजय पटेल, एपीओ अरुण कुशवाहा, मनोज यादव, राम स्वरूप गुप्ता, कामेश्वर मिश्रा, अजय भारतीय, गौरव श्रीवास्तव, संदीप सरोज, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मंजू देवी और मुश्ताक अहमद सहित कई अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ शिविर में विधायक ने गिनाईं सरकारी उपलब्धियां:सीडीओ, सीएमओ संग जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












