महराजगंज के निचलौल ब्लॉक की ग्राम पंचायत सोहट में पिछले पंद्रह वर्षों से क्षतिग्रस्त खड़ंजा सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। विकास कार्यों में लापरवाही के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खड़ंजा डेढ़ दशक से खराब गांव के ओमप्रकाश मिश्रा, कंमल चौरसिया, जीतेन्द्र चौरसिया, रामप्रसाद चौरसिया, नथुनी श्रीवास्तव, कालिका श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, राजकुमार दुबे और अमीत दुबे सहित कई ग्रामीणों के घरों से जुड़ा यह खड़ंजा डेढ़ दशक से खराब पड़ा है। बरसात के दिनों में इस रास्ते से गुजरना और भी मुश्किल हो जाता है। जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में लोग अपने घरों के सामने क्षतिग्रस्त सड़क की अस्थायी मरम्मत करते हैं, ताकि आवागमन बना रहे। ग्राम प्रधान ने दिया आश्वासन ग्रामीणों की मांग है कि इस क्षतिग्रस्त खड़ंजे की जल्द मरम्मत की जाए या आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाए, जिससे उनकी आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इस संबंध में ग्राम प्रधान छोटेलाल ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है और बजट मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल के सोहट गांव में 15 साल से खड़ंजा क्षतिग्रस्त:ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी, शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












