#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र में तेज आंधी और हवा के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। सुल्तानपुर-शिवपुर मार्ग पर कटास से बस्ती की ओर जा रही एक बोलेरो पर अचानक पेड़ की भारी डाल गिर गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वाहन में सवार अन्य सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही गौर थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान, चौकी प्रभारी टिनिच वीरेंद्र कुमार कुंवर, आरक्षी सौरभ कुमार और लोकराज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस टीम ने सड़क पर गिरी पेड़ की डाल को हटवाकर यातायात को सुचारु किया। तेज आंधी और हवाओं के कारण हुए इस हादसे से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
चलती बोलेरो पर गिरी पेड़ की विशाल डाल:गौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर-शिवपुर मार्ग पर घटना, बड़ा हादसा टला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












