Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)युवक से मारपीट मामले में सिपाही लाइन हाजिर:मारपीट की सूचना पर पहुंची...

युवक से मारपीट मामले में सिपाही लाइन हाजिर:मारपीट की सूचना पर पहुंची थी डायल 112, नशे में की थी युवक ने गाली-गलौज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की दुबौला चौकी अंतर्गत भरवालिया गांव में डायल-112 पुलिस और एक युवक के बीच हाथापाई मामले में एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। यह घटना तब हुई जब गांव में पति-पत्नी के विवाद के दौरान एक युवक ने डायल-112 पर पुलिस को बुलाया था। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद युवक और पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक नशे की हालत में था और उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इस पूरी घटना को मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो वायरल हो गया, जिसमें पुलिसकर्मी और युवक के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट जैसी स्थिति साफ दिखाई दे रही है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीओ कलवारी, प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिपाही समीर पाठक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वायरल वीडियो और पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments