Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खुनियावं में परिवार नियोजन जागरूकता कार्यक्रम:विशेषज्ञों ने छोटे परिवार और मातृ-शिशु स्वास्थ्य...

खुनियावं में परिवार नियोजन जागरूकता कार्यक्रम:विशेषज्ञों ने छोटे परिवार और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर दिया जोर


सिद्धार्थनगर के खुनियावं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक सभागार में गुरुवार को परिवार नियोजन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोबियस फाउंडेशन द्वारा संचालित आकार परियोजना के तहत यह कार्यक्रम लोगों में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छोटे परिवार की अवधारणा को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में वक्ताओं ने “चलो करें खुद से वादा, बच्चे नहीं हों दो से ज्यादा” संदेश के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया। मोबियस फाउंडेशन के स्टेट मैनेजर प्रभात कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक प्रभावी तरीका है, जिससे परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनता है। जननी संस्था के परियोजना संयोजक देवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि आकार परियोजना उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि अनचाहे गर्भधारण और असुरक्षित गर्भपात को रोकने के लिए समय पर परिवार नियोजन अपनाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मोबाइल कॉट वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को छोटे परिवार के लाभ, बच्चों के बीच उचित अंतर रखने और परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों के बारे में जागरूक कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने के लिए कंडोम वितरण और परामर्श गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियावं के अधीक्षक डॉ. पी. एन. यादव ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार त्रिपाठी, ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक महेंद्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments