#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत में राम-जानकी मार्ग पर गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर के बाहर लगे टीन शेड में जा घुसी। यह घटना दुबौलिया थाना क्षेत्र के कसैला गांव के पास हुई। हादसे में घर के बाहर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित हो गई। कार के अनियंत्रित होने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और मार्ग पर यातायात को सुचारु कराया। आगे की जांच जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत में कार अनियंत्रित होकर टीन शेड में घुसी:राम-जानकी मार्ग पर हुआ हादसा, घर के बाहर मौजूद लोग बाल-बाल बचे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












