श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र स्थित सीताद्वार मंदिर परिसर में भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य अर्चना बाजपेई की अध्यक्षता में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अर्चना बाजपेई ने योग को एक वैज्ञानिक जीवन शैली बताया। उन्होंने कहा कि योग का हमारे जीवन के प्रत्येक पक्ष पर गहरा प्रभाव पड़ता है और यह एक सुव्यवस्थित वैज्ञानिक जीवन शैली के रूप में प्रमाणित हो चुका है। बाजपेई ने बताया कि लोग अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने, रोगों के उपचार, कार्यक्षमता बढ़ाने, तनाव प्रबंधन और मनोदैहिक रोगों के उपचार के लिए योग पद्धति को अपना रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि योग वर्तमान जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी योग को एक सुव्यवस्थित व वैज्ञानिक जीवन शैली मानता है, जिसे अपनाकर अनेक प्राणघातक रोगों से बचा जा सकता है। योगाभ्यास के अंतर्गत षटकर्मों द्वारा शरीर से विषैले पदार्थों का निष्कासन होता है, जबकि योगासनों से शरीर में लचीलापन बढ़ता है और रक्त संचार सुचारू होता है। प्राणायाम से प्राण शक्ति में वृद्धि होती है और मन में स्थिरता आती है। इस दौरान महिलाओं ने कपालभारती, पद्मासन, ताड़ासन और वृक्षासन जैसे विभिन्न आसन किए। कार्यक्रम में गीता देवी, सुनीता, शबाना, शबनम, रहीना और बड़का सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
सीताद्वार मंदिर परिसर में योग कार्यक्रम:भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य अर्चना बाजपेयी ने की अध्यक्षता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












