Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोहर्रम पर शांति समिति की बैठक, DM ने की अपील:सौहार्द से मनाएं...

मोहर्रम पर शांति समिति की बैठक, DM ने की अपील:सौहार्द से मनाएं पर्व, अराजकता फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई


बहराइच में मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक का उद्देश्य सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखना और पर्व को शांतिपूर्ण व पारंपरिक तरीके से आपसी भाईचारे के साथ मनाना था। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित धार्मिक प्रबुद्धजनों, विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों और शांति समिति के सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने आगामी मोहर्रम के अवसर पर आपसी सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में शांति व सहयोग की अपील की। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने भी आपसी सौहार्द के साथ पर्वों को मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को त्यौहारों के अवसर पर नियमित जलापूर्ति के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने और पर्व को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया। किसी भी अप्रिय बात की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को देने को कहा गया ताकि उसका त्वरित समाधान हो सके। अक्षय त्रिपाठी ने सभी से जनपद की परंपरा को कायम रखते हुए पूर्व वर्षों की भांति आसन्न त्यौहारों को भी शांतिपूर्ण ढंग से आपसी भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया। बैठक में तेजे खां, कल्बे अब्बास, रूमी मियां, जफर उल्लाह खां ‘बंटी’ सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं ने साफ-सफाई, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के संबंध में सुझाव दिए। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, डीएफओ सुन्दरेषा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, संबंधित एसडीएम और अधिशासी अधिकारी विद्युत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments