महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेलवा बुजुर्ग नूरन टोला निवासी अनिल प्रसाद (35) रविवार को एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, अनिल प्रसाद रविवार को किसी काम से सिसवा मुंशी चौराहे गए थे। घर लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अनिल को तत्काल परिजन जिला अस्पताल महराजगंज ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अनिल प्रसाद परतावल में साइकिल पंचर की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अनिल प्रसाद अपने दो भाइयों में छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी अर्जिना और दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र लगभग छह वर्ष और तीन वर्ष है। युवक की असामयिक मौत से परिवार में गहरा शोक है। घटना की सूचना मिलने पर भिटौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भिटौली में सड़क हादसे में घायल की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, पंचर की दुकान चलाता था मृतक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












