अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर गतिरोध बढ़ गया है। अमेरिकी समुद्री नाकाबंदी के विरोध में ईरान ने शनिवार को होर्मुज को दोबारा बंद कर दिया है। इस बीच खबर आ रही है कि शनिवार होर्मुज को पार करने की कोशिश करने वाले दो व्यापारिक जहाजों पर गोलीबारी की गई। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के युद्धविराम के बाद ईरान ने शुक्रवार को होर्मुज खोलने का ऐलान किया था। मगर ट्रंप ने एक बयान में यह कह दिया कि जब तक 100 फीसदी समझौता नहीं हो जाता है तब तक ईरान की समु्द्री नाकाबंदी जारी रहेगी। बयान के कुछ देर बाद ईरान ने होर्मुज को दोबारा बंद करने का ऐलान कर दिया।
यह भी पढ़ें: ईरान ने दोबारा बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, डोनाल्ड ट्रंप पर लगाया बड़ा आरोप
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस एजेंसी के मुताबिक ओमान के उत्तर-पूर्व में 20 समुद्री मील की दूरी पर एक टैंकर पर गोलीबारी की सूचना मिली है। यह गोलीबारी ईरान के आईआरजीसी से जुड़ी दो गनबोटों ने की है। टैंकर के कप्तान के मुताबिक जहाज पर बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया। हालांकि चालक दल पूरी तरह से सुरक्षित है।
अमेरिका ने 23 जहाजों को वापस भेजा
यूएस सेंटकॉम ने बताया कि ईरान के करीब 23 जहाजों को उनके बंदरगाह वापस भेजा गया है। एक एक्सपोस्ट में सेंटकॉम ने लिखा, ‘लिटोरल कॉम्बैट शिप यूएसएस कैनबरा अमेरिकी नाकाबंदी के दौरान अरब सागर में गश्त कर रहा है। नाकाबंदी शुरू होने के बाद से 23 जहाजों ने अमेरिकी सेना के वापस लौटने के निर्देश का पालन किया है। अमेरिकी सेना उन जहाजों के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी लागू कर रही है, जो ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों में प्रवेश कर रहे हैं या वहां से बाहर निकल रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के जवाब में ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक चेतावनी जारी की है। इसमें उन्होंने कहा कि ईरान की बहादुर नौसेना दुश्मनों को नई हार का कड़वा स्वाद चखाने को तैयार है।
यह भी पढ़ें: क्या कुछ बड़ा होने वाला है? 8.30 पर देश को संबोधित करेंगे PM नरेंद्र मोदी
मोजतबा ने क्या धमकी दी?
बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और ईरान की नौसेना आमने-सामने आ चुकी हैं। अमेरिका ने ईरानी जहाजों के खिलाफ नाकेबंदी कर रखी है। वहीं ईरान ने होर्मुज से बाकी व्यापारिक जहाजों के आवागमन पर रोक लगा दिया है। इस बीच संकेत यह भी मिलने लगे हैं कि दूसरे दौर की बातचीत भी खटाई में पड़ सकता ही। अगर ऐसा हुआ तो दोनों देशों के बीच होर्मुज जलमडरूमध्य में बड़ी जंग छिड़ने का खतरा है।












