Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में अवैध मार्फिन-स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 2.3 ग्राम नशीले...

बस्ती में अवैध मार्फिन-स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 2.3 ग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर हुई कार्रवाई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया गया। परसरामपुर पुलिस ने ग्राम गुदुनुपुर निवासी विकास सिंह (22) को अवैध मार्फिन/स्मैक के साथ पकड़ा। सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह और थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धरमपुर स्थित निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर कहीं जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विकास सिंह पुत्र देवनरायन सिंह बताया। उसकी पैंट की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक का डिब्बा बरामद हुआ, जिसमें कागज की 23 पुड़िया में भूरा रंग का पाउडर था। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर इसका वजन 2.300 ग्राम पाया गया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत उसके अधिकारों से अवगत कराया गया। उसने राजपत्रित अधिकारी या मजिस्ट्रेट के समक्ष तलाशी देने से इनकार करते हुए सहमति पत्र दिया। गिरफ्तारी और बरामदगी की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। बरामद माल को डिब्बे में रखकर सील किया गया और नमूना मोहर तैयार की गई। विकास सिंह के खिलाफ परसरामपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments