नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने इजरायल-लेबनान संघर्ष को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और लेबनान पर इजरायली हमलों के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी वार्ता क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उनका कहना है कि इस समझौते से होर्मुज जलडमरूमध्य में हालात सामान्य हो सकते हैं और वैश्विक तेल कीमतों पर दबाव कम होगा, जिससे भारत को भी लाभ मिलेगा।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के कारण अमेरिका-ईरान वार्ता प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों ने इन हमलों पर चिंता जताई है, लेकिन भारत सरकार की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है।
जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत के हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष लगातार तेज हो रहा है। वहीं अमेरिका और ईरान के बीच जारी कूटनीतिक वार्ता पर भी पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।
पश्चिम एशिया संघर्ष पर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












