Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)काजल चौधरी UPSSSC AGTA पद पर चयनित:दुबौलिया की बेटी ने गांव और...

काजल चौधरी UPSSSC AGTA पद पर चयनित:दुबौलिया की बेटी ने गांव और परिवार का नाम रोशन किया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के दुबौलिया क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत ऊंजी के कनघुसरा गांव की निवासी काजल चौधरी का चयन UPSSSC AGTA (कृषि तकनीकी सहायक) के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। काजल चौधरी रामकरन चौधरी की पुत्री हैं और ग्राम पंचायत ऊंजी के पूर्व प्रधान आज्ञाराम चौधरी की भतीजी हैं। उन्होंने साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की है। काजल के चयन की खबर मिलते ही उनके परिवार में जश्न का माहौल बन गया। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। गांव के लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया और काजल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि काजल की यह सफलता गांव की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments