HomeHealth & Fitnessगंगोत्री हाईवे पर बाल-बाल बचे कांवड़िए, गंगा में गिरने से बचा वाहन

गंगोत्री हाईवे पर बाल-बाल बचे कांवड़िए, गंगा में गिरने से बचा वाहन

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड के पास शनिवार सुबह कांवड़ियों का पिकअप वाहन गंगा नदी में गिरने से बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों, पुलिस और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सुरक्षित निकाल लिया। वाहन में सवार सभी कांवड़ियों के सुरक्षित होने की सूचना है।

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने बताया कि घटना उस समय हुई जब कांवड़ियों का वाहन गंगोत्री की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि सभी कांवड़िए सुरक्षित हैं। विधायक ने कांवड़ियों और यात्रियों से अपील की कि गंगोत्री रवाना होने से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments