#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में कप्तानगंज वायरलेस चौराहे से महाराजगंज को जोड़ने वाला मार्ग जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। यह मार्ग कप्तानगंज और महाराजगंज की दो प्रमुख व्यावसायिक मंडियों को जोड़ता है, जहां प्रतिदिन हजारों ग्रामीण खरीदारी के लिए आते हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों स्कूली बच्चे विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने जाते हैं। कक्षा छ: की छात्रा श्रुति ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव हो जाता है। ऐसे में बगल से वाहन गुजरने पर उनकी स्कूल ड्रेस खराब हो जाती है। कक्षा नौ के छात्र विवेक ने बताया कि यह मार्ग उन्हें हाईवे के खतरों से बचाता है, क्योंकि उनके घरवाले हाईवे से जाने से मना करते हैं। हालांकि, अब यह वैकल्पिक मार्ग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। स्थानीय निवासी दिनेश ने इस महत्वपूर्ण व्यावसायिक मार्ग की बदहाली पर प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल उठाया। एक अन्य स्थानीय निवासी दिलीप यादव ने बताया कि हजारों लोग इसी रास्ते से दैनिक जरूरतों का सामान खरीदने बाजार जाते हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों में सड़क की खराब हालत को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में गड्ढों में भरा पानी दुर्घटनाओं को न्योता देता है, फिर भी संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा और व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज-महाराजगंज मार्ग बदहाल, जगह-जगह गहरे गड्ढे:स्कूली बच्चों, व्यापारियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












