Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कटहरी-हेवती मार्ग क्षतिग्रस्त, राहगीर परेशान:गड्ढों में भरा पानी, बाइक-साइकिल सवार गिरकर घायल

कटहरी-हेवती मार्ग क्षतिग्रस्त, राहगीर परेशान:गड्ढों में भरा पानी, बाइक-साइकिल सवार गिरकर घायल


सिसवा-निचलौल मार्ग से जुड़ी कटहरी से हेवती के बीच की सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण प्रतिदिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। यह मार्ग पकड़ी भारत खंड होकर कमता, घोरनर, श्रीनगर करीडिहा से गुजरता है। कटहरी बाजार को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली इस पिच सड़क की खराब हालत से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से गुजरने वाले कोमल भारती, शरीफ अली, सगीर अली, रामू यादव, अजीत शर्मा, अख्तर अली, बिकाऊ अहमद, बालकिशन मिश्रा, कौशल अली, बबलू, शहजाद और पीयूष जैसे कई लोगों ने अपनी समस्या बताई। ग्रामीणों और राहगीरों के अनुसार, यह सड़क कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाता है। ऐसे में सड़क पर चलना बेहद मुश्किल हो जाता है और अक्सर बाइक तथा साइकिल सवार फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments