Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)किसान यूनियन ने भानपुर में पंचायत कर ज्ञापन सौंपा:विद्युत उपकेंद्र भानपुर पर...

किसान यूनियन ने भानपुर में पंचायत कर ज्ञापन सौंपा:विद्युत उपकेंद्र भानपुर पर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन

#बस्ती_न्यूज

भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को बस्ती जिले के भानपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव को जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली विभाग के सक्षम अधिकारियों और जिलाधिकारी बस्ती से जल्द से जल्द मांगों का निस्तारण करने की अपील की गई है। किसानों ने बिजली से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। प्रमुख मांगों में ग्राम करैली निवासी राम भोग के नाम बिना कनेक्शन के 1 लाख रुपए का बिजली बिल आने की जांच, तेनुआ असनहरा की नंदनी देवी के डबल कनेक्शन वाले बिल को ठीक करना और भानपुर उपकेंद्र के अंतर्गत 70 साल पुराने जर्जर 11000 वोल्ट के तारों व खंभों को बदलना शामिल है। किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में लाइनमैन द्वारा बिजली ठीक करने के लिए 100 से 200 रुपये लेने पर रोक लगाने, निजी ट्यूबवेल कनेक्शन प्रक्रिया को सरल बनाने और 11000 वोल्ट के तारों के पास की डालियों को कटवाने की मांग की। इसके अतिरिक्त, मीटर यूनिट के आधार पर बिल जारी करने और स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने की भी मांग की गई। अन्य मांगों में घरेलू उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन की लागत लिखित में बताने, जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की समय-सीमा तय करने, अधिक बिल आने पर जांच कर सुधार करने, निजी लाइनमैन को विभाग द्वारा पहचान पत्र देने और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समय पर व बिना कटौती के आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह, जिला अध्यक्ष बस्ती जयशंकर पांडे, महासचिव कन्हैया किसान, उपाध्यक्ष बस्ती रामनरायन किसान, श्यामलाल चौधरी, राकेश चौधरी, राजेश किसान, रामसूरत पटेल, पीतांबर मौर्या, राम सुरेमन, पार्वती देवी सहित कई किसान उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments