Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज हाईवे पर घुटने तक भरा पानी:20 स्कूलों के बच्चे और हजारों...

कप्तानगंज हाईवे पर घुटने तक भरा पानी:20 स्कूलों के बच्चे और हजारों लोग परेशान, कार्रवाई की मांग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज में सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद मुख्य हाईवे पर घुटने तक पानी भर गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कप्तानगंज ब्लॉक तक फैले इस जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ, जिससे हजारों लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी वंश बहादुर यादव ने बताया कि कप्तानगंज के प्रमुख प्रतिष्ठान जैसे अस्पताल, ब्लॉक कार्यालय, कृषि केंद्र और लगभग 20 स्कूल इसी हाईवे पर स्थित हैं। यह मार्ग क्षेत्र का एकमात्र मुख्य रास्ता है, और इस पर जलभराव से पूरे कप्तानगंज की दैनिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। जलभराव के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को विशेष कठिनाई हो रही है। छात्र अखिलेश ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन घुटने भर पानी से होकर स्कूल आना-जाना पड़ता है, जिससे उनके कपड़े और किताबें भीग जाती हैं। इसके अलावा, दोपहिया वाहन अक्सर पानी में फंसकर बंद हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत और जिला प्रशासन से मुख्य हाईवे की जल निकासी व्यवस्था को तत्काल सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि उचित जल निकासी से हल्की बारिश में भी जलभराव की समस्या नहीं होगी और स्कूली बच्चों सहित आम जनता को राहत मिलेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments