Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गिरिजापुरी के जुनैद खान बने लेखा परीक्षा अधिकारी:मुख्यमंत्री से मिला नियुक्ति पत्र;...

गिरिजापुरी के जुनैद खान बने लेखा परीक्षा अधिकारी:मुख्यमंत्री से मिला नियुक्ति पत्र; क्षेत्र में खुशी की लहर


सुजौली थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी गिरिजापुरी निवासी जुनैद खान का चयन लेखा परीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। लोक सेवा चयन अधीनस्थ बोर्ड द्वारा निकाली गई 530 पदों की भर्ती में उनका भी नाम शामिल रहा। सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों उन्हें नियुक्ति पत्र मिला। इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गिरिजापुरी कॉलोनी स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जुनैद खान के छोटे भाई एडवोकेट जैद खान ने बताया कि उनके स्वर्गीय पिता मोहम्मद खालिद, जो सिंचाई विभाग में स्टोर कीपर पद पर तैनात थे, ने उनकी पढ़ाई की व्यवस्था लखनऊ में कराई थी। वहीं रहकर उन्होंने तैयारी की और यह सफलता हासिल की। परिजनों ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों ने भी जुनैद खान की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments