Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:गोकुलपुर गांव में लोगों...

बहराइच में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:गोकुलपुर गांव में लोगों की भीड़ जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार


बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा। उन्होंने तत्काल परिजनों और अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ उमड़ पड़ी और परिवार में शोक का माहौल बन गया। मृतक की पहचान गांव निवासी विनोद (लगभग 30 वर्ष) पुत्र जिलेराम लोधी के रूप में हुई है। विनोद अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। सूचना मिलने पर नानपारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नानपारा कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments