कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंची हैं। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी पर करीब 7 हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
बंगाल की 293 सीटों पर मतगणना जोरों पर चल रही है। एक सीट फालता पर 21 मई को पुनः मतदान होगा। शुरुआती रुझानों और आंकड़ों के अनुसार भाजपा स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है। भाजपा 193 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 88 सीटों पर। अभी तक 5 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिनमें भाजपा ने 4 सीटें जीत ली हैं और एक सीट टीएमसी के खाते में गई है।
Also Read : Bengal Results 2026: TMC पीछे, BJP आगे! क्या बदल जाएगी सत्ता?
भवानीपुर में ममता बनर्जी की बढ़त हालांकि टीएमसी के लिए राहत की खबर है, लेकिन पूरे राज्य में पार्टी की सीटों में भारी गिरावट आ रही है। यदि यही रुझान बने रहे तो भाजपा बंगाल में सरकार बनाने की मजबूत दावेदार बन सकती है।
Also Read : रोने दीजिए, खत्म पूरा खत्म…’, TMC के आरोपों पर भड़के सुवेंदु अधिकारी
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)
#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार













