ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में एक बच्चे की मौत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिस खुले कुएं में दो दिन पहले बच्चा गिरा था, उसके खुले हिस्से को अब ढक्कन से ढक दिया गया है। यह घटना शनिवार शाम को हुई थी, जब लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी पांच वर्षीय हसन पुत्र वारिस घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह गांव में खुले पड़े एक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बच्चा आवारा कुत्तों से डरकर भाग रहा था और इसी क्रम में वह खुले कुएं में जा गिरा। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई कुएं बिना ढक्कन के खुले पड़े हैं, जिसके कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी खुले कुओं को सुरक्षित किया जाए और उन पर मजबूत ढक्कन लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लक्ष्मीपुर खुर्द में खुले कुएं पर ढक्कन लगाया गया:दो दिन पहले बच्चे की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












