HomeHealth & Fitnessदिल्ली की मुख्यमंत्री ने आईएएफएस-IV और आईबीसीए शिखर सम्मेलन की तैयारियों को...

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आईएएफएस-IV और आईबीसीए शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर की बैठक

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में 28 मई से 1 जून के बीच आयोजित होने वाले चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (आईएएफएस-IV) और पहले अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट ‘सीएमओ दिल्ली’ एक्स पर साझा की गई है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सर्वोत्तम स्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 24×7 कंट्रोल रूम, नोडल अधिकारी और रियल-टाइम मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने बाजार और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 23 अप्रैल को नई दिल्ली में आईएएफएस-IV के लोगो, थीम और वेबसाइट (www.iafs2026.in) का अनावरण किया था। यह शिखर सम्मेलन “आईए स्पिरिट: नवाचार, लचीलापन और समावेशी परिवर्तन के लिए भारत-अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी” विषय के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जो भारत-अफ्रीका साझेदारी की व्यापक प्रकृति को दर्शाता है। शिखर सम्मेलन से पहले तैयारी संबंधी बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें 29 मई 2026 को भारत-अफ्रीका विदेश मंत्रियों की बैठक शामिल है, इससे पहले 28 मई को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें भारत और अफ्रीका के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments