सिद्धार्थनगर में आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। वह गांव के बाहर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। उसी समय यह हादसा हुआ। अधेड़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह घटना बांसी तहसील के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र स्थित चांदेगडिया गांव में सोमवार को हुआ। मृतक की पहचान बेचन (42) पुत्र रामदास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बेचन अपने घर से शादी में जाने के लिए निकले थे। गांव से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक पुलिया के पास अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मिश्रौलिया थाना के थानाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। संबंधित लेखपाल भी मौके पर पहुंचे हैं। मृतक बेचन के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। अभी तक उनके किसी भी बच्चे की शादी नहीं हुई है।
सिद्धार्थनगर में आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत:शादी में जाते समय हुआ हादसा, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












