HomeHealth & Fitnessउत्तर रेलवे अस्पताल में पहली बार हुआ घुटना प्रत्यारोपण

उत्तर रेलवे अस्पताल में पहली बार हुआ घुटना प्रत्यारोपण

लखनऊ। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम ने एक मरीज के घुटनों का सफल ऑपरेशन कर नई जिंदगी दी है। जानकारी के लिए बता दें कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मरीज का घुटना प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन मंडल चिकित्सालय में रेलवे डॉक्टरों द्वारा किया गया है। इस उपलब्धि का पूरा श्रेय वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं ऑर्थो सर्जन डॉ. अशोक कुमार यादव,एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार यादव और उनकी पूरी टीम को जाता है। इस ऐतिहासिक सफलता पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता सागर ने भी डॉक्टरों और पूरी ओटी टीम को बधाई दी। उन्होंने इस गौरवान्वित मौके पर कहा कि मंडल चिकित्सालय रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। साथ ही यह भी बताया कि इस कामयाबी को संभव बनाने में मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा का मार्गदर्शन और सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments