Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में राशन वितरण में गड़बड़ी पर कोटेदार निलंबित:घटतौली, अधिक वसूली और...

बस्ती में राशन वितरण में गड़बड़ी पर कोटेदार निलंबित:घटतौली, अधिक वसूली और अभद्र व्यवहार की शिकायतों पर कार्रवाई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले की हरैया तहसील के एसडीएम उमाकांत तिवारी ने ग्राम पंचायत नरहरपुर के कोटेदार संजय कुमार का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राशन वितरण में घटतौली, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली और कार्डधारकों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतों के आधार पर की गई है। बीडीओ कप्तानगंज की 16 जुलाई की जांच रिपोर्ट में सामने आया था कि कोटेदार कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दे रहा था। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर कोटेदार ने अमर्यादित टिप्पणी की और वितरण कार्य बीच में ही छोड़कर चला गया, जिसकी ग्रामीणों ने लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। इससे पहले, नरहरपुर की सरिता ने 10 जुलाई को जिलाधिकारी बस्ती से शिकायत की थी कि अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें राशन नहीं मिला। वहीं, रामशब्द ने 8 जुलाई को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें पिछले एक साल से हर महीने दो किलो राशन कम दिया जा रहा है। 22 जुलाई को पूर्ति निरीक्षक कप्तानगंज द्वारा की गई जांच में कुल 46 कार्डधारकों के बयान लिए गए। इनमें अंत्योदय योजना के 17 और पात्र गृहस्थी योजना के 29 लाभार्थी शामिल थे। जांच में गेहूं, चावल और चीनी कम मात्रा में देने तथा चीनी पर अधिक कीमत वसूलने की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी के अनुमोदन के कोटेदार का अनुबंध निलंबित कर दिया गया। एसडीएम ने कोटेदार को 15 दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है, अन्यथा आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नरहरपुर की राशन दुकान को फिलहाल ग्राम पंचायत खदरा के कोटेदार पंचम की दुकान से जोड़ दिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments