प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जहदा बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। यहां पेयजल की व्यवस्था न होने, बाउंड्रीवॉल न होने और परिसर में गंदगी फैलने से मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में पीने के पानी का गंभीर संकट है। अस्पताल के ठीक सामने लगा नल कई महीनों से खराब पड़ा है। इस कारण मरीजों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। कुछ महीने पहले स्थानीय समाजसेवी एडवोकेट हरेंद्र यादव ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत की थी। शिकायत के बाद अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति तो कुछ हद तक सुनिश्चित हुई, लेकिन मरीजों से जुड़ी मूल समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। पेयजल संकट पर केंद्र के डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नल का ऊपरी हिस्सा लगभग 15 दिन पहले टूटने के कारण खराब हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इसकी मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान को सूचित कर दिया गया है। हालांकि, जब इस मामले में ग्राम प्रधान शाकिर अली से बात की गई, तो उन्होंने डॉक्टर के दावों को खारिज कर दिया। ग्राम प्रधान ने कहा, “मुझे नल खराब होने की कोई जानकारी नहीं है। अगर हैंडपंप खराब होता तो मैं मरम्मत करवा देता, लेकिन नल बनवाना मेरा काम नहीं है।” जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों की इस बयानबाजी के बीच मरीज पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था ठप है और सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल न होने से लावारिस पशु घूमते रहते हैं। इन अव्यवस्थाओं से तंग आकर अब ग्रामीणों ने अस्पताल आना काफी कम कर दिया है। पूरे मामले पर डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने स्वीकार किया कि बाउंड्रीवॉल न होने और परिसर के सामने नल खराब रहने से मरीजों को समस्या हो रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जहदा PHC में बुनियादी सुविधाओं का अभाव:पेयजल, बाउंड्रीवॉल न होने से मरीज परेशान
RELATED ARTICLES












