सिसवा ब्लॉक के ग्रामसभा रुद्रापुर में सोमवार को आई तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ है। तेज हवा के कारण बिजली का एक पोल टूटकर गिर गया, जिससे तार सड़क पर बिखर गए और पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल रहने से ग्रामीण भीषण गर्मी और उमस से परेशान रहे। पंखे-कूलर बंद होने के कारण लोगों को रात छतों और दरवाजों पर बैठकर गुजारनी पड़ी। एक ग्रामीण ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से काफी परेशानी हुई, साथ ही मच्छरों ने भी परेशान किया। घटनास्थल की तस्वीरों में दिख रहा है कि सीमेंट का पोल दो टुकड़ों में टूटकर घास में गिरा है, जबकि बिजली के तार सड़क पर उलझे पड़े हैं। इससे किसी भी संभावित हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने लोगों से तारों से दूर रहने की अपील की है। इस मामले में सिसवा के SDO ने जानकारी दी कि सोमवार को आंधी-तूफान और बारिश से काफी नुकसान हुआ है। रुद्रापुर में पोल गिरने की सूचना मिली है। उन्होंने लाइनमैन को आज ही नया पोल लगवाने के निर्देश दिए हैं। SDO ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द टूटे हुए पोल को बदलकर बिजली लाइन चालू करने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
रुद्रापुर में रातभर गुल रही लाइट:आंधी-बारिश से बिजली का पोल गिरा, गर्मी से लोग रहे परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












