महराजगंज के मिठौरा विकासखंड क्षेत्र में रामपुर मीर पुल से लेदवां गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पिछले लगभग 15 दिनों से जलमग्न है। इस कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों का सुरक्षित आवागमन बाधित हो गया है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण फरीदन अली ने साइकिल से जलभराव वाले रास्ते से गुजरते हुए बताया कि उन्हें मजबूरी में इसी मार्ग का उपयोग करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जरा-सी चूक होने पर गड्ढे में गिरने का खतरा रहता है। इसी रास्ते से महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मार्ग पर एक सरकारी देसी शराब की दुकान होने के कारण भी दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यह स्थिति उत्पन्न हो जाती है, लेकिन अब तक जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। रामलखन, अर्जुन, राजभवन चौहान और फरीदन अली सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र जलभराव की समस्या दूर करने तथा सड़क की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के रामपुर मीर पुल-लदवां मार्ग जलमग्न:15 दिनों से आवागमन बाधित, ग्रामीणों को भारी परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












