उतरौला (बलरामपुर)। 2 मुहर्रम की रात उतरौला के ग्राम अमया देवरिया में मरहूम पनाह अली के अज़ाखाने में एक मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को मौलाना मुजतबा हैदर ने ख़िताब किया। बाद मजलिस मेहंदी का जुलूस बरामद हुआ जिसमे मुक़ामी अंजुमन ए हुसैनिया अमया देवरिया व बैरूनी अंजुमन ए क़मरे बनी हाशिम उतरौला ने नोहा खानी व सीनाज़नी किया। जुलूस गाँव में गश्त करता हुआ काजी डीह पंहुचा उसके बाद वापस आकर मरहूम पनाह अली के अज़ाखाने में समाप्त हुआ। जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
उतरौला के अमया देवरिया में मुहर्रम पर मजलिस और मेहंदी जुलूस सम्पन्न
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












