सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हटवा बुजुर्ग स्थित कर्बला में शुक्रवार शाम 4 बजे मोहर्रम की तीसरी तारीख पर एक मर्सिया मजलिस का आयोजन किया गया। इस मजलिस को गाजीपुर से आए मौलाना उरुज अली ने संबोधित किया। उन्होंने कर्बला के मैदान में शहीद हुए इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत का वर्णन किया। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना उरुज अली ने कहा कि कर्बला दुनिया को हक, सच्चाई और इंसाफ का पैगाम देता है। उन्होंने बताया कि हजरत इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में अपने नाना के दीन (धर्म) को बचाने के लिए महत्वपूर्ण कुर्बानियां दीं। इससे पूरी दुनिया को यह संदेश मिलता है कि कभी भी जालिम के आगे सिर नहीं झुकाना चाहिए। मौलाना ने आगे कहा कि इमाम हुसैन और उनके इकहत्तर साथियों ने कर्बला में भूखे-प्यासे रहकर खुद को और अपने परिवार वालों को शहादत दी। उन्होंने यह साबित कर दिया कि सच्चाई को कोई झुका नहीं सकता, चाहे सामने वाला कितना भी ताकतवर क्यों न हो। सच्चे लोगों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मजलिस के अंत में, आयोजक सरफराज रिजवी ने मजलिस में आए हुए अकीदतमंदों का शुक्रिया अदा किया।
डुमरियागंज के हटवा में मोहर्रम मे मर्सिया मजलिस आयोजित:मौलाना उरुज अली ने इमाम हुसैन की शहादत पर दिया संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












