श्रावस्ती जनपद की ग्राम पंचायत चंदन कोटिया में मरहूम कर्रार हुसैन के अज़ाखाने पर एक मजलिस का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय शिया समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और कर्बला के शहीदों को याद किया। मजलिस के दौरान प्रख्यात नौहाख्वान ने हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की शहादत पर नौहे पढ़े। नौहाख्वानी सुनकर वहां मौजूद अज़ादारों की आँखें नम हो गईं और पूरा माहौल ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंज उठा। इस अवसर पर ज़ाकिर अम्मार रिजवी ने कर्बला के ऐतिहासिक वाकये और इमाम हुसैन के संदेश पर प्रकाश डाला। मजलिस के समापन पर अज़ाखाने के मुतवल्ली जनाब अम्मार रिजवी द्वारा सभी अज़ादारों को तबर्रुक (प्रसाद) वितरित किया गया। इस मजलिस को सफल बनाने में स्थानीय शिया समाज का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्यक्रम में नाजिम हैदर, अम्मार रिजवी, शादाब हुसैन, नाजिम अली, यूसुफ, मोहम्मद, हसनैन सहित शिया समुदाय के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
श्रावस्ती के चंदन कोटिया में मजलिस का आयोजन:मरहूम कर्रार हुसैन के अज़ाखाने पर कर्बला के शहीदों को किया याद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












