श्रावस्ती जिले के ग्राम पंचायत महादेवा में जनाब अशफ़ाक हुसैन (छब्बन) के अज़ाखाने में आज रात 8:30 बजे एक मजलिस का आयोजन किया गया। इस मजलिस को आली जनाब मौलाना शेख रईस अब्बास ने खिताब फरमाया। मौलाना शेख रईस अब्बास ने हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के छोटे भाई हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम के मासायब पढ़े। इसे सुनकर मजलिस में मौजूद अज़ादार भावुक हो गए। इसके बाद जनाब सकलैन हैदर, शाहरुख हैदर, रेहान हुसैन और आकिल रिजवी सहित अन्य लोगों ने नौहे पढ़े। इन नौहों पर अज़ादारों ने मातम किया। मजलिस में शिया समुदाय के नाजिम रिज़वी, आरिफ, मीसम, आमिल, अलमदार, अलीशान, फैज, आमिर, आकिल, सिराज, सैफ और बन्ने हुसैन सहित कई लोग उपस्थित रहे।
श्रावस्ती में मजलिस का आयोजन:मौलाना शेख रईस अब्बास ने हज़रत अब्बास के मासायब पढ़े
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












