लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बहराइच के नवाबगंज की खुशी खान ने ‘मिस बहराइच 2026’ का खिताब जीता। बॉलीवुड अभिनेत्री नवीना बोले ने उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया। नवाबगंज निवासी खुशी खान वर्तमान में नानपारा स्थित आईएमएस मेकअप स्टूडियो में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर कार्यरत हैं। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और शानदार प्रस्तुति से निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया। खुशी खान ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए अपनी सफलता का श्रेय परिवार और कड़ी मेहनत को दिया। वह रज्जन खान की पुत्री हैं और मॉडलिंग की दुनिया में लगातार अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर खुशी खान को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर इमरान अली, शगुफ्ता अनवर, अलीसा और विनोद द्विवेदी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
मेकअप आर्टिस्ट खुशी खान बनीं मिस बहराइच 2026:एक्ट्रेस नवीना बोले ने पहनाया ताज, क्षेत्र में खुशी का माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












