Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बाढ़ प्रबंधन पर संयुक्त मॉकड्रिल:बांसी के रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट पर NDRF...

बाढ़ प्रबंधन पर संयुक्त मॉकड्रिल:बांसी के रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट पर NDRF सहित कई टीमों ने किया अभ्यास।


बांसी, सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर सिद्धार्थनगर जिले में बाढ़ प्रबंधन हेतु एक संयुक्त मॉकड्रिल अभ्यास आयोजित किया गया। यह अभ्यास तहसील बांसी के रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट पर संपन्न हुआ, जिसमें एनडीआरएफ गोरखपुर की टीम और जिले के विभिन्न विभागों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी/इंसीडेंट कमांडर शिवशरणप्पा जीएन के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ आपदा की स्थिति में खोज, राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों का आकलन करना था। इसमें स्वास्थ्य विभाग, जिला पुलिस, पीएसी सहित अन्य टीमों ने सक्रिय भागीदारी की। एनडीआरएफ टीम और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपात स्थिति से निपटने के लिए घरेलू सामानों से बचाव उपकरण बनाने की जानकारी भी दी। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अभ्यास स्थल का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में आता है, इसलिए सभी विभागों को पूर्ण सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और आमजन को समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस मॉकड्रिल में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, सिंचाई विभाग, नगर निकाय, ग्राम्य विकास विभाग, विद्युत विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। स्थानीय स्वयंसेवकों और आपदा मित्रों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभ्यास के दौरान, रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट के स्थानीय लोगों द्वारा नदी में भयंकर बाढ़ आने और पानी प्रवेश करने की सूचना दी गई। इस सूचना को जिला कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया और लगभग 50 मिनट में पूरी आपदा टीम बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंच गई। बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया। इस मॉकड्रिल कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती, क्षेत्राधिकारी बांसी, तहसीलदार बांसी, कोतवाल बांसी मृत्युंजय पाठक, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड, एन.डी.आर.एफ. आपदा मित्र/सखी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments