बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर नदौना गांव में शुक्रवार को 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान शफीकुन (35) के रूप में हुई है, जो विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के देउवनपुरवा गांव की निवासी थी। करीब आठ वर्ष पूर्व उसका निकाह देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी सद्दाम के साथ हुआ था। ससुराल पक्ष ने ही मायके वालों को उसकी मौत की जानकारी दी। गले पर निशान देख परिजनों ने जताई हत्या की आशंका सूचना मिलने पर जब मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने महिला के गले पर निशान देखे। इसके बाद मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। मृतका के भाई इंसान अली का कहना है कि उसकी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, गले पर निशान मिलने के बाद बढ़ा शक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












