सिद्धार्थनगर में भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुड़वनिया के ढढुआ टोला में बीती शाम एक विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर भवानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान राजमन की 22 वर्षीय पुत्री खुशबू के रूप में हुई है। खुशबू की शादी 29 अप्रैल 2024 को थाना क्षेत्र के ही नगर पंचायत बढ़नी चाफा डाल डीह निवासी पंकज पुत्र दशरथ के साथ हुई थी। वह पिछले करीब छह माह से अपने मायके में ही रह रही थी। रविवार शाम करीब 7 बजे जब घर के लोग बाहर से वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई और दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर खुशबू फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस संबंध में इंचार्ज थानाध्यक्ष भवानीगंज राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है। तहरीर में किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
सिद्धार्थनगर में विवाहिता ने मायके में फांसी लगाई:6 महीनें पहले ससुराल से आईं थी, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












