Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप:थन्वारपुर में पुलिस...

विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप:थन्वारपुर में पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के थन्वारपुर गांव में गुरुवार देर शाम एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय नीलम मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीलम की शादी लगभग छह वर्ष पहले हुई थी और उसका डेढ़ माह का एक पुत्र भी है। घटना के समय मासूम बच्चा अपनी दादी के पास था। मृतका के पिता रामदेव तिवारी, जो सिद्धार्थनगर के तुरकौलिया निवासी हैं, ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। वहीं, मृतका की मां पुष्पा देवी ने अपनी बेटी की हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, जिस कमरे में नीलम का शव मिला, उसका दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां नीलम का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को इस संबंध में कोई औपचारिक तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments