#बस्ती_न्यूज
बस्ती में भोजपुरी फिल्म निर्माण को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कुसौरा बाजार स्थित पाकीज़ा मार्केट में हुई इस बैठक का उद्देश्य जिले में भोजपुरी सिनेमा को नई पहचान दिलाना और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना था। इसमें जिले के अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, लेखक, निर्देशक, तकनीशियन और युवा कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में भोजपुरी फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। देव साहनी ने बताया कि बस्ती जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उचित अवसर और संसाधनों के अभाव में कई कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भोजपुरी फिल्मों का निर्माण शुरू होने से इन कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जल्द ही बस्ती की संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक विषयों पर आधारित एक भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जिले के इच्छुक कलाकारों के लिए ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न विभागों में भी स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। अभिनेता राजीव कुमार शर्मा और लेखक जय हिंद यादव ने कहा कि भोजपुरी फिल्मों के माध्यम से बस्ती की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में उपस्थित कलाकारों से आपसी सहयोग और एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गई। कार्यक्रम में देव साहनी, पंकज चौधरी, राजीव कुमार शर्मा, विकास तिरंगा, डॉ. लालजी आजाद, मिथलेश भारती, बबिता, अमित पाल, कृष्णावती, राजेश, डॉ. संदीप, अनुज, राम आज्ञा, शिव, शिवम और दिव्या सहित कई कलाकार उपस्थित थे। सभी ने भोजपुरी फिल्म उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने विश्वास जताया कि बस्ती से ऐसी फिल्में बनेंगी जो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ समाज को सकारात्मक संदेश भी देंगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में भोजपुरी फिल्म निर्माण पर बैठक आयोजित:स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच, प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












