#बस्ती_न्यूज
बस्ती के शेखपुरा में 31 मई 2026 को ‘लोक संस्कृति एवं लोकगीत संध्या’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी द्वारा पंचायत भवन शेखपुरा, विकासखंड बहादुरपुर में शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होगा। इस संध्या में 6-7 सदस्यीय लोकगीत दल द्वारा पारंपरिक लोकगीतों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। संस्था ने बताया कि इस आयोजन में लोकगीत, सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एक विशेष सम्मान समारोह भी शामिल होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के निवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोक संस्कृति को सशक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी के पदाधिकारी सच्चिदानंद ने कहा कि यह ‘लोकगीत संध्या’ नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शेखपुरा में लोकगीत संध्या को लेकर बैठक:31 मई को होगा आयोजन, तैयारियां तेज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












