नानपारा में गौ रक्षा और गौ संरक्षण के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन हिन्दू मनोज कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार शिवपुर मथुरा प्रसाद को दिया गया। उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालीसा जौहरी की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। इसे महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश, यशस्वी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित किया गया था। इस अवसर पर आनंद श्रीवास्तव, धीरज कुमार गुप्ता, अमित बडोला, श्वेता सिंह, संदीप, आनंद वर्मा, राहुल कश्यप, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, जसवंत मिश्रा, वीर सिंह, जयदीश श्रीवास्तव, रामकुमार, बाबादीन सिंह, रामसुंदर मिश्रा, बुद्धि लाल आर्य, चिंतामणि तिवारी, राम कुंवर जी और मिश्रा जी (गायत्री मंदिर) सहित कई लोग उपस्थित रहे।
गौ रक्षा, संरक्षण के लिए ज्ञापन सौंपा गया:हिन्दू मनोज कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रपति, पीएम, सीएम को संबोधित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












