#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के महुआपार कला गांव में बुधवार को लगभग 19 वर्षीय एक युवती मिली है। युवती ने अपना नाम चंचल श्रीवास्तव बताया है, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपने घर का पूरा पता बताने में असमर्थ है। पुलिस के अनुसार, युवती सुरक्षित है और उसे एक महिला आरक्षी की देखरेख में बस्ती के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। कलवारी थाना पुलिस युवती के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। यदि किसी व्यक्ति को इस युवती के संबंध में कोई जानकारी हो या उसके परिवार के बारे में पता हो, तो वह तत्काल कलवारी थाना पर संपर्क कर सूचना दे सकता है। पुलिस एवं प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस जानकारी को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि युवती को जल्द से जल्द उसके परिजनों से मिलाया जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कलवारी में मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती:पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी, वन स्टॉप सेंटर में रखा
RELATED ARTICLES












