लखनऊ। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक विकास कार्यों जैसे रोड, नाली, दीवारों की पेंटिंग, पार्कों का रखरखाव, पार्कों का सौंदर्यीकरण, इंटरलॉकिंग तथा सुंदरीकरण के कार्यों को पूरा कर लें । साथ ही बारिष से पूर्व नालों की सफाई करने पर जोर दिया जिससे जलभराच न हो ।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि बारिश से पहले नालों की सफाई कर ली जाए ताकि जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न न हों। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्य तत्काल पूरे किए जाएं। गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की विद्युत समस्या नहीं होनी चाहिए। इस दौरान राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, एम डी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम शंभू कुमार सहित विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।












