बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने दूसरे किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में किशोर के पेट और हाथ में चोटें आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना मोतीपुर इलाके के चौधरी ग्राम में रात करीब 10 बजे हुई। बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय किशोर और उसके 13 वर्षीय रिश्तेदार बालक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर 13 वर्षीय बालक ने 14 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को तुरंत मोतीपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मोतीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
किशोर पर नाबालिग ने किया चाकू से हमला:बहराइच में घायल जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












